Ticker

16/recent/ticker-posts

header ad

सविधान क्या है।(लिखित व अलिखित सविधान )



सामान्य अवधारणा के अनुसार, संविधान नियमों और उपनियमों का एक ऐसा लिखित दस्तावेज़ है, जिसके आधार पर किसी राष्ट्र की सरकार का संचालन किया जाता है। यह देश की राजनीतिक व्यवस्था का बुनियादी ढाँचा निर्धारित करता है। यह कहा जा सकता है कि प्रत्येक देश का संविधान उस देश के आदर्शों, उद्देश्यों व मूल्यों का संचित प्रतिबिंब होता है। संविधान एक जड़ दस्तावेज़ नहीं होता, बल्कि समय के साथ यह निरंतर विकसित होता रहता है।


भारतीय सविधान के बारे मे पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे।

• सविधान शब्द का अर्थ

संविधान शब्द सम और विधान दो शब्दों से मिलकर बना है| सम का अर्थ बराबर और विधान का अर्थ नियम कौर कानून होता है, अर्थात वह नियम जो सभी नागरिको पर एक सामान लागू होता है, संविधान कहलाता है| संविधान को इंग्लिश में Constitution कहते है| 

• सविधान की परिभाषा

 "सविधान एक लिखित दस्तावेज होता है जिसमे किसी देश को चलाने के नियम व क़ानून लिखें होते है।"


"संविधान किसी देश की नीतियों और सिद्धांतो का वह संग्रह होता है, जिसके आधार पर उस देश की शासन व्यवस्था को संचालित किया जाता है|"

• सविधान के प्रकार

सविधान दो प्रकार के होते हैं, एक लिखित संविधान और दूसरा अलिखित|


लिखित संविधान किसी देश को अच्छी तरह से संचालित करनें के लिए बनाया गया लिखित दस्तावेज होता है, जिसमें उस देश की शासन व्यवस्था का पूर्ण रूप से संचालित करने के प्रावधान दिए रहते है, यह राष्ट्र के शासन का आधार है, इसके माध्यम से उस राष्ट्र का चरित्र, संगठन का निर्धारण होता है, देश की राजनीतिक पृष्ठभूमि का निर्माण संविधान के आधार पर होता है,। विश्व का प्रथम लिखित संविधान संयुक्त राज्य अमेरिका का है, और संसार का सबसे बड़ा लिखित संविधान भारत का है|


अलिखित संविधान का आशय ऐसे संविधान से है, जिसे लेखबद्ध ना किया गया हो अर्थात वह संविधान लिखित रूप से मौजूद ना हो। अलिखित संविधान के कुछ भाग लिखित रूप से मौजूद होते हैं परंतु सभी भाग नहीं। मुख्यतः संविधान लिखित रूप में ही मौजूद होते हैं। ब्रिटेन ही एक ऐसा देश है, जिसका संविधान अलिखित है और उस संविधान के केवल कुछ ही भाग लिखित रूप से मौजूद हैं। ब्रिटिश का संविधान अलिखित होने का कारण यहाँ का संविधान का निरंतर बदलता रहता है।


Disclaimer: Shubharticles.blogspot.com केवल शिक्षा के उद्देश्य और शिक्षा क्षेत्र के लिए बनाई गयी है | हम सिर्फ Internet पर पहले से उपलब्ध लिंक और सामग्री उपलब्ध काराते है। यदि किसी भी तरह यह कानून का उल्लंघन करता है या कोई समस्या है तो Please हमे Mail करें Amanyogi190@yahoo.com

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ